RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 9970 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसका विस्तृत नोटिफिकेशन 11 अप्रैल 2025 को जारी हुआ और ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 12 अप्रैल 2025 से हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 11 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
RRB ALP भर्ती 2025 – पदों का विवरण
वर्ग | पदों की संख्या |
---|---|
सामान्य (UR) | 4116 |
ओबीसी (OBC) | 2289 |
एससी (SC) | 1716 |
एसटी (ST) | 858 |
ईडब्ल्यूएस (EWS) | 991 |
एक्स-सर्विसमैन | 1004 |
Overview
- भर्ती संस्था: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
- पद का नाम: असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
- कुल पद: 9970
- विज्ञापन संख्या: RRB ALP 01/2025
- वेतनमान: ₹19,900 + अन्य भत्ते (7वें वेतन आयोग के लेवल-2 के अनुसार)
- कार्यस्थल: अखिल भारतीय
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 12 अप्रैल 2025
- आवेदन अंतिम तिथि: 11 मई 2025
Application Fee
- सामान्य व ओबीसी: ₹500
- एससी/एसटी/महिलाएं/ट्रांसजेंडर/ईडब्ल्यूएस/एक्स-सर्विसमैन आदि: ₹250
- ✅ रिफंड सुविधा:
- सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार CBT परीक्षा में शामिल होने पर ₹400 की राशि वापस मिलेगी। आरक्षित वर्गों को पूरी ₹250 फीस वापस मिलेगी।
Age Limit
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष (1 जुलाई 2025 को आधार मानकर)
- ✳️ ओबीसी को 3 वर्ष और एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। अन्य छूटें सरकारी नियमों के अनुसार लागू होंगी।
Qualification
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए
- संबंधित ट्रेड में आईटीआई या
- 3 वर्षीय डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री (मान्य ट्रेड में)
Selection Process RRB ALP Recruitment 2025
- CBT प्रथम चरण (Qualifying Nature)
- CBT द्वितीय चरण (70% वेटेज)
- कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (30% वेटेज)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल टेस्ट
How to Apply Online
- सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ALP भर्ती 2025 नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- दस्तावेज़, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन भरें।
- आवेदन सबमिट करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
- LIC Bima Sakhi Yojana 2025: महिलाओं को मिलेगा रोज़गार का मौका
- DLSA Para Legal Volunteers Vacancy 2025 – 10वीं पास करें आवेदन
- Rajasthan BSTC Answer Key 2025: प्री डीएलएड उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड, जानें आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
- BPRD Staff Car Driver Recruitment 2025:10वीं पास के लिए सुनहरा मौका
- 10th Ke Baad Kya Kare: 10वीं के बाद क्या करें? सही विषय और करियर