Agriculture Yojana: किसानों के लिए एक खुशखबरी है! राजस्थान सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए एक शानदार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत यदि किसान बैलों से खेती करते हैं, तो उन्हें ₹30,000 प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी।
इस योजना का उद्देश्य छोटे और मध्यम किसानों को सहायता देना, जैविक खेती को बढ़ावा देना और गोवंश का संरक्षण करना है।
योजना की घोषणा Agriculture Yojana
इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2025-26 के दौरान की गई थी। आज के समय में जब आधुनिक कृषि यंत्रों और ट्रैक्टरों का जमाना है, ऐसे में पारंपरिक बैलों से खेती लगभग खत्म होती जा रही है। लेकिन जैविक खेती और पारंपरिक तरीकों को फिर से जीवित करने के लिए राजस्थान सरकार ने यह पहल की है।
किसानों को कैसे मिलेगा लाभ? Agriculture Yojana
- राज्य सरकार हर साल बैलों से खेती करने वाले किसानों को ₹30,000 आर्थिक सहायता के रूप में देगी।
- यह सहायता किसानों को बैलों के पालन-पोषण के खर्च में मदद करेगी।
- प्राकृतिक खाद के उपयोग से खेती की लागत भी कम होगी और पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा।
योजना के उद्देश्य
- बैलों से खेती को बढ़ावा देना।
- किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना।
- जैविक खेती को प्रोत्साहित करना।
- गोवंश संरक्षण और आवारा पशुओं की समस्या को कम करना।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- बैलों के स्वामित्व का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- निवास प्रमाण पत्र
- जमीन की जमाबंदी नकल जिसमें किसान का नाम दर्ज हो

आवेदन प्रक्रिया
- किसान इस योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:
- ऑनलाइन आवेदन:
- राजस्थान सरकार के राज-किसान साथी पोर्टल पर जाएं।
- आवेदन फॉर्म खोलें और सभी जरूरी जानकारी भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- ऑफलाइन आवेदन:
- अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय जाएं।
- ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त करें, भरें और आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2025: ऑनलाइन फॉर्म आवेदन प्रक्रिया
- Railway Technician Vacancy 2025: रेलवे में 6238 पदों पर भर्ती
- Rajasthan Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025: 4525 भर्ती
- LIC Bima Sakhi Yojana 2025: महिलाओं को मिलेगा रोज़गार का मौका
- DLSA Para Legal Volunteers Vacancy 2025 – 10वीं पास करें आवेदन