India Post GDS Recruitment 2025-इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025
by
भारतीय डाक विभागने 2025 के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती की घोषणा की है, जिसमें 21,413 पदों पर भर्तियाँ की जाएँगी। यदि आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
दिनांक
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत
10 फरवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि
3 मार्च 2025
आवेदन सुधार विंडो
6 मार्च से 8 मार्च 2025
पदों के नाम
कुल रिक्तियाँ
ग्रामीण डाक सेवक (GDS)
Total
शाखा डाकपाल (BPM)
सहायक शाखा डाकपाल (ABPM)
21,413
शैक्षणिक योग्यता:-
1. मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण, जिसमें गणित और अंग्रेजी अनिवार्य विषय हों।
2. स्थानीय भाषा का ज्ञान, जो कम से कम 10वीं कक्षा तक अध्ययन किया हो।
3. बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान और साइकिल चलाने की क्षमता आवश्यक है।
आयु सीमा (3 मार्च 2025 तक):
1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
2. अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आयु में छूट :-
1. अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST): 5 वर्ष
2. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 3 वर्ष
3.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): कोई छूट नहीं
4.विकलांग (PWD): 10 से 15 वर्ष (श्रेणी के अनुसार)
वेतनमान:-
1. शाखा डाकपाल (BPM): ₹12,000 – ₹29,380 प्रति माह
2. सहायक शाखा डाकपाल (ABPM)/डाक सेवक: ₹10,000 – ₹24,470 प्रति माह
चयन प्रक्रिया:
चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के माध्यम से होगा। कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा।
आवेदन शुल्क:-
1. सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष): ₹100
2. अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST), विकलांग (PwD), सभी महिलाएँ/ट्रांसवुमन: कोई शुल्क नहीं