Lado Protsahan Yojana: राजस्थान सरकार लगातार बेटियों के सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाएं शुरू कर रही है। ऐसी ही एक खास योजना है “लाडो प्रोत्साहन योजना”, जिसके तहत बेटियों को 21 साल की उम्र तक कुल ₹1 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
यह योजना 1 अगस्त 2024 से पूरे राजस्थान में लागू हो चुकी है। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में।
क्या है लाडो प्रोत्साहन योजना?
लाडो प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 21 साल की उम्र तक, कुल 7 किस्तों में ₹1 लाख रुपये की सहायता दी जाती है।
इस योजना को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किया गया है। इसका लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा, जिनकी बेटी का जन्म सरकारी या अधिस्वीकृत अस्पताल में हुआ है।
किस्तों में मिलेगा ₹1 लाख रुपये
बेटियों को कुल 7 बार अलग-अलग उम्र या शिक्षा स्तर पर आर्थिक सहायता दी जाएगी:
उम्र/स्थिति | राशि (₹) | विवरण |
---|---|---|
जन्म पर | ₹5000 | पहली किस्त |
1 साल और टीकाकरण पूर्ण | ₹5000 | दूसरी किस्त |
पहली कक्षा में प्रवेश | ₹10000 | तीसरी किस्त |
छठी कक्षा में प्रवेश | ₹15000 | चौथी किस्त |
10वीं कक्षा में प्रवेश | ₹20000 | पाँचवीं किस्त |
12वीं कक्षा में प्रवेश | ₹25000 | छठी किस्त |
स्नातक उत्तीर्ण या 21 साल की उम्र | ₹70000 | अंतिम किस्त |
लाडो प्रोत्साहन योजना की पात्रता
- आवेदक परिवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- बालिका का जन्म सरकारी या मान्यता प्राप्त अस्पताल में होना अनिवार्य है।
- हर किस्त से पहले ऑनलाइन वेरीफिकेशन रिपोर्ट पोर्टल पर जमा करनी होगी।
- योजना का लाभ सभी पात्र परिवारों को मिलेगा, चाहे उनकी सामाजिक या आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।
जरूरी दस्तावेज
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड (बेटी/माता-पिता)
- जन आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण (पहले माता-पिता का, बाद में बेटी का)
- मोबाइल नंबर
लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे।
- आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या ई-मित्र केंद्र से आवेदन फॉर्म भरवा सकते हैं।
- आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ में ले जाएं।
- हर किस्त से पहले ऑनलाइन वेरीफिकेशन अनिवार्य है।
- पहली 6 किस्तें माता-पिता के खाते में और आखिरी किस्त बेटी के खाते में जमा होगी। इसलिए बेटी का बैंक खाता खुलवाना जरूरी है।

महत्वपूर्ण सलाह
यह योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बड़ा कदम है। अगर आपके परिवार में हाल ही में बेटी का जन्म हुआ है या आप पात्र हैं, तो तुरंत आवेदन करें और इस लाभकारी योजना का हिस्सा बनें।
इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि राजस्थान की हर बेटी को उसका हक और उज्जवल भविष्य मिल सके!
- भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2025: ऑनलाइन फॉर्म आवेदन प्रक्रिया
- Railway Technician Vacancy 2025: रेलवे में 6238 पदों पर भर्ती
- Rajasthan Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025: 4525 भर्ती
- LIC Bima Sakhi Yojana 2025: महिलाओं को मिलेगा रोज़गार का मौका
- DLSA Para Legal Volunteers Vacancy 2025 – 10वीं पास करें आवेदन