पहलगाम आतंकी हमला: 26 की मौत, 17 घायल, मृतकों, घायलों की पूरी सूची

पहलगाम आतंकी हमला: आतंकी हमले ने एक बार फिर पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। कश्मीर के पहलगाम में जो बर्बरता दिखी है, उससे हर कोई गुस्से में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हमले को चार आतंकवादियों ने अंजाम दिया, जिनमें से दो की पहचान हो चुकी है।

कश्मीर के पहलगाम के पास ‘बैसरन घाटी’, जो ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर है, में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर पर्यटक शामिल थे। यह हमला 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हमले के बाद सऊदी अरब से वापस लौटे और एयरपोर्ट पर ही हमले को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसके बाद, पीएम मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक भी बुलाई। इस हमले में मरने वाले लोगों की सूची जारी की गई है।

मृतकों की सूची: पहलगाम आतंकी हमला

  • महाराष्ट्र: 6 पर्यटक
  • कर्नाटका: 3 पर्यटक
  • गुजरात: 3 पर्यटक
  • पश्चिम बंगाल: 2 पर्यटक
  • उत्तर प्रदेश: 1 पर्यटक
  • बिहार: 1 पर्यटक
  • जम्मू-कश्मीर: 1 कश्मीरी
  • ओडिशा: 1 पर्यटक
  • नेपाल: 1 नागरिक
  • UAE: 1 नागरिक

घायलों की सूची:

  • विनय भाई (गुजरात)
  • डोभी विनोभा (गुजरात)
  • मानिक पटेल (महाराष्ट्र)
  • रेनू पांडे (नेपाल)
  • एस बालचंद्रू (महाराष्ट्र)
  • डॉ. ए परमेश्वरम (तमिलनाडु)
  • अभिजया एम राव (कर्नाटका)
  • आकांक्षा (इंदौर)
  • लक्षिता दास (रायपुर)
  • जेनिफर (इंदौर)
  • जया मिश्रा (हैदराबाद)
  • शबारिगुहा (कोलकाता)
  • हर्षा जैन (महाराष्ट्र)
  • निकिता जैन (महाराष्ट्र)
  • शशि कुमारी (ओडिशा)
  • सोबेदे पाटिल (मुंबई)
  • सांतानो (तमिलनाडु)

आतंकवादियों की पहचान:

पुलिस ने बताया कि इस हमले को चार आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। इनकी पहचान में से दो आतंकवादियों की पहचान हो गई है। एक का नाम आदिल गुरी है, जो 2018 में पाकिस्तान से वापस आया था। दूसरे आतंकी का नाम आसिफ शेख है। इनके साथ दो अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल थे। इन आतंकवादियों ने हमले में बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं।

बेहद क्रूरता: हमले के दौरान, आतंकवादियों ने पर्यटकों से नाम और धर्म पूछा और फिर शक होने पर कई टूरिस्टों के पैंट उतरवाए, ताकि यह कन्फर्म किया जा सके कि वे गैर मुस्लिम हैं या नहीं। यह घटना देशभर में गुस्से की लहर दौड़ा रही है।

पार्थिव शरीर भेजे जाएंगे विशेष विमान से: जिन पर्यटकों की जान गई है, उनके पार्थिव शरीर को उनके घर भेजने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था की जा रही है। देश के कोने-कोने से लोग इस आतंकवादी हमले की निंदा कर रहे हैं और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। भारतीय सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस मिलकर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई हैं।

इस घटना ने देश को एक बार फिर यह एहसास दिलाया कि आतंकवाद से लड़ने के लिए एकजुटता और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है।

Latest News Update = Click Here

Leave a Comment